गानवी खड्ड पर 80 फीट का डीएसआर पुल स्थापित, 15/20 क्षेत्र के लोगों को मिली राहत

 

भीम सिंह नेगी पर्यवेक्षण में 116वां बेली ब्रिज सफलतापूर्वक पूर्ण

रामपुर बुशहर, 28 फरवरी मीनाक्षी 

जिला शिमला के अंतर्गत गनवी खड्ड पर पीएचसी गानवी को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर 80 फीट लंबा डीएसआर बेली ब्रिज (स्टैंडर्ड चौड़ाई) सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। यह पुल लोड क्लास “40R” के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

यह कार्य 24  से 27 फरवरी  के बीच भीम सिंह नेगी 

के पर्यवेक्षण में निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया गया। पुल के निर्माण से क्षेत्र की आवाजाही सुगम होगी तथा स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गानवी खड्ड पर पुल निर्माण कार्य तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण था, जिसे विभागीय टीम के समन्वय और सतत निगरानी में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पुल के स्थापित होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। अगस्त 2025 में  भारी बाढ़ आने के कारण यहां पर जो पुल था वह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद कई ग्राम पंचायतों का संपर्क टूट चुका था। ऐसे में बीती साल बागवानों को भारी नुक्सान व परेशानी हुई थी। जिसको लेकर लगातार यहां के लोग पुल के निर्माण का आग्रह कर रहे थे। जो अब पूर्ण हुई है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है। 

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : पुल बनकर तैयार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *