जगातखाना के चाटी व आसपास के क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते 22 से 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रामपुर बुशहर, 22 दिसंबर
निरमंड उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जगातखाना के चाटी में 22 से 24 दिसंबर तक 250 केवी.ए ट्रांसफार्मर की निम्न ताप वाली तारों को बदलना सुनिश्चित किया गया है! जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी! जिसमें मुख्यतः चाटी एवं आस पास के क्षेत्र सम्मिलित है। विद्युत आपूर्ती सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसकी जानकारी ई. अमर ठाकुर सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल हि. प्र. रा. वि. परि. लि. निरमंड ने दी! जिसको लेकर सहायता अभियंता ने
विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।