रामपुर बुशहर, 10 अप्रैल मीनाक्षी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में रामपुर बुशहर में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया। रैली के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार को जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर होने का संदेश दिया गया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जनहित की अनदेखी, प्रशासनिक अव्यवस्था एवं विकास कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है तथा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र प्रदेश की बिगड़ती व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी इस आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करती रहेगी।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग की।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : जनता को संबोधित करते हुए कौल सिंह नेगी।

