जराई (देवगढ़) में युवक की हत्या, नेपाली परिवार पर आरोप; थाना ठियोग में मामला दर्ज

ठियोग (शिमला), 28 फरवरी

उपमंडल ठियोग के तहत ग्राम जराई, डाकघर देवगढ़ में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 22/2026 दिनांक 28-02-2026 धारा 103(1) (302 IPC) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला शिकायतकर्ता जगदीश वर्मा (45 वर्ष) पुत्र स्व. लायक राम, निवासी गांव जराई, तहसील ठियोग, जिला शिमला के बयान पर दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि वह कृषि एवं बागवानी कार्य से जुड़े हैं और उन्होंने अपने बगीचे के डेरा में कार्य के लिए एक नेपाली परिवार को दो कमरों में ठहराया हुआ था। परिवार में सुरेश (नेपाली), उसकी पत्नी कविता, उनकी तीन बेटियां, दो बेटे तथा भांजा धनी राम (जैसा कि उन्होंने बताया) रह रहे थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार 28 फरवरी सुबह लगभग 8:40 बजे जब वह डेरा पहुंचे तो दोनों कमरे बंद मिले और कोई मौजूद नहीं था। जांच करने पर पहला कमरा खाली पाया गया। दूसरे कमरे में धनी राम फर्श पर खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी सांसें नहीं चल रही थीं।
शिकायतकर्ता को संदेह है कि सुरेश (नेपाली) ने रात के समय धनी राम की हत्या कर दी और अपने परिवार सहित फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच का जिम्मा एसआई राकेश (जांच अधिकारी), थाना ठियोग को सौंपा गया है। आरोपियों की तलाश जारी है तथा पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *