रामपुर बुशहर, 21 फरवरी मीनाक्षी
शिमला जिले के कुमारसैन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना पुलिस ने जोगशा एनएच-05 पर कार्रवाई करते हुए 91.10 ग्राम चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अभियोग संख्या 12/2026 अधीन धारा 20 एवं 29 एनडी&पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस की टीम
जोगशा एनएच-05 पर गश्त पर थीं। इस दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर गाड़ी नंबर HP01AA-0128 (ऑल्टो K-10) को जांच के लिए रोका।
तलाशी लेने पर वाहन में सवार अमित कुमार पुत्र लोभ राम निवासी गांव माहोली, डाकघर तेशन, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला (उम्र 22 वर्ष) तथा राजेश पुत्र स्वर्गीय चेत राम निवासी गांव डमाड़ी, डाकघर व तहसील कुमारसैन, जिला शिमला (उम्र 42 वर्ष) के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध एनडी&पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
खसर की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगाता जारी है। और आज दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

