रामपुर बुशहर,19 अक्टूबर
रामपुर उपमंडल के जघोरी पंचायत का प्रधान नाबालिग लड़कियों के साथ तांत्रिक बनकर छेड़छाड़ करता था। इतना ही नही एक नाबालिग लड़की को काफी समय से वो ऐसे ही तंत्र विद्या के दम पर बहला फुसला रहा था। इस बात का खुलासा 18 तारीख को हुआ जब उक्त प्रधान ने उस लड़की को फिर से रात को बुलाया। लड़की के परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी तहकीकात की। फिर उसे रात को बुलाया गया। जहां पर वो प्रधान उन्ही के साथ उलझ गया, और कहने लगा की तुम सब भस्म हो जाओगे। इतना ही नही रविवार को वो खुद पुलिस थाने पहुँचा की मेरे साथ मारपीट का मामला पेश आया है। लेकिन उससे पहले ही लड़की के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था। ऐसे में पुलिस ने उक्त प्रधान को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।