दरकाली मे भारी ओलावृष्टि, सेब की फसल प्रभावित, ओलो के साइज से सहमे बागवान

 रामपुर बुशहर, 28 मार्च

रामपुर के दरकाली पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई है। जिससे सेब की अधिकतर फसल काफी प्रभावित हुई है। मौसम का मिजाज इस बार बागवानों पर लगातार भारी पड़ता नज़र आ रहा है। सोमावार को मौसम दिन भर सुहाना बना रहा। लेकिन शाम होते होते मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते मौसम बरसना शुरू हो गया। जिसके बाद ओलावृष्टि शुरू हो गयी। कुछ पलों में ही पूरा क्षेत्र सफेद हो गया। ओलो का साइज इतना बड़ा था कि कई ग्रामीणों के सिर और कान ईंन ओलो के लगने से सुन हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के ओले उन्होंने आज तक नही देखे। इससे सेब के बीमे तक टूट गए है। ऐसे में इस ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह हो गयी है। शरनाल के रिंकू का कहना है की ये सेब की पहली स्टेज होती है। इस समय सेब के पेड़ में बीमे निकलने शुरू होते है। इन्हीं बीमों में सेब अंकुरित होते है। लेकिन इस ओलावृष्टि ने तो इन बीमों को ही तबाह कर दिया। ऐसे में सेब की पहली स्टेज ही ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई है। वहीं अक्षय, मनोज, शुभम, परिक्षत, मोहन लाल, मिंटू का कहना है कि सरकार इस ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द जायजा ले। ग्राम पंचायत प्रधान गुलज़ारी सानी का कहना है कि क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई है। जिससे बागवानों की पूरे वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया है। 

फ़ोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर :  दरकाली में हुई भारी ओलावृष्टि! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *