बागवानों को स्वय अपने बगीचों में प्रुनिंग करने के लिए तैयार करना उदेश्य: अध्यक्ष पथिक मेहता
रामपुर बुशहर, 17 जनवरी
सेफ फाउंडेशन के सौजन्य से चौहान ऑर्चर्ड खुन्नी में प्रूनींग प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कैंप अरुण चौहान में आयोजित किया गया। इस कैंप मै लगभग 40 बागवानों ने भाग लिया।
सेफ फाउंडेशन
के अध्यक्ष पथिक मेहता ने कहा की जब से कैंप लगाना शुरू किया है तब से बहुत ज्यादा बागवान इसमें हिस्सा लेने लगे है। बागवानों को कई नई जानकारियां उपलब्ध हो रही है। सभी बागवान कैंप से मिली जानकारी की सराहना कर रहे हैं।
इन कैंप के जरिए कांट छांट से अलग हुई टहनियों को जालने की प्रथा को खत्म करने की मुहिम शुरू की है।
जिससे गोलब्ल वार्मिंग से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया हमारे क्षेत्र की सेब की फसल आर्थिकी का मुख्य साधन माना जाता है इसको मध्य नजर रखते हुए यहां के बागवानों को सेब से संबंधित जानकारियां होना अत्यधिक जरूरी है जिसको लेकर सेफ फाउंडेशन द्वारा बागवानों को विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है! ताकि बागवानों को दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े और अपने बगीचों की काट छांट स्वयं कर सके!
इस कैंप में विजेंदर चौहान विशेषज्ञ के तौर पर उपस्थित रहे।
वहीं अरुण चौहान,जेडी नेगी, रवि,पंकज मेहता,कुलदीप, अशोक, रोहित मेहता,संदीप मेहता,आदि लोगो ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : प्रुनिंग कैंप में भाग लेते बागवान!