रामपुर बुशहर,25 मार्च मीनाक्षी
ग्राम पंचायत बधाल में “फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना” के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 50 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं । यह कार्यक्रम , क्षेत्रीय केंद्र, नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि पैदावार में वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, जलवायु संबंधी जोखिमों को कम करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त गुणवत्तापूर्ण बीजों तथा बहु-फसली एवं अंतरफसली प्रणाली को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे उत्पादकता में वृद्धि संभव हो सके।
परियोजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधीकरण आधारित सतत भूमि उपयोग नियोजन द्वारा पारंपरिक खेती प्रणाली में बदलाव लाकर जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के साथ-साथ खाद्य, पोषण एवं आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु अंशुल ठाकुर वाएपी वन
एवं पिरु राम एईओ
का आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. वी. राममूर्ति, डॉ. एन. रविशंकर एवं केन्द्र प्रमुख तथा संस्थान निदेशक का भी आभार व्यक्त किया।

