बुशहर कबड्डी संघ का प्रतिनिधिमंडल  विक्रमादित्य सिंह से

रामपुर बुशहर, 14 फरवरी

बुशहर कबड्डी संघ का प्रतिनिधिमंडल  विक्रमादित्य सिंह (लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री) से प्रधान  सुभाष रांझा बुशहर कबड्डी संघ रामपुर की अध्यक्षता में विश्राम गृह सुनी में मिला। बुशहर कबड्डी संघ में गत वर्ष पूर्व सीनियर स्टेट (पुरुष एवं महिला वर्ग) की प्रतियोगिता करवाई गई इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोग बारे मंत्री को अवगत कराया गया। संघ ने खेल मंत्री से आने वाले समय में खेलो इंडिया द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता करवाने हेतु उन्हें अवगत करवाया।

माननीय मंत्री  ने संघ को आश्वासन दिया कि जल्द ही खेलो इंडिया के अधिकारियों से दिल्ली में बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया की इस प्रकार की प्रतियोगिता बुशहर कबड्डी संघ रामपुर बुशहर करवाता है, तो ये पूरे प्रदेश के लिए हर्ष का विषय होगा। इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का रुझान खेल के प्रति बढ़ेगा एवं वे नशे  की लत से भी दूर रहेंगे। उन्होंने इस प्रतियोगिता को करवाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। हाल ही में वे खेलो इंडिया के इवेंट जे गोपाल में हुए उसमें भी शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।

मंत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता बारे जल्द ही बुशहर कबड्डी संघ में प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। एवं इस प्रतियोगिता हेतु रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में दलीप भलूनी, चंद बदरैल ,धीरेंद्र चौहान, अनिरुद्ध बिष्ट ,नवीन भलूनी संजय नेगी, मुकेश शर्मा एवं कुलवंत रांझा उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : विक्रमादित्य सिंह से मिलते हुए! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *