भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा में पिंकू खुंद बने सोशल मीडिया सह-संयोजक

रामपुर बुशहर ,18 अक्टूबर मीनाक्षी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए पिंकू खुंद को सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया है।

पिंकू खुंद ने इस दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा, महामंत्री संजीव कटवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, जिला महासू किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप रोल्टा, भाजपा प्रत्याशी रहे कौल नेगी, अजय श्याम, चेतन बरागटा, शशि बाला, शिमला जिला के विस्तारक संजीव कुमार सहित तीनों मंडल अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ-कनिष्ठ नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि पिंकू खुंद पूर्व में भाजपा मंडल रामपुर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, जिला महासू में दो बार सचिव तथा जिला महासू खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक रह चुके हैं। वर्तमान में वे ग्राम पंचायत अड्डु के कर्मठ और जुझारू प्रधान हैं।

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा में सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर पिंकू खुंद को शुभकामनाओं का तांता लग गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए उनके प्रयासों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *