रामपुर बुशहर, 9 फरवरी मीनाक्षी
ग्राम पंचायत अडडू के प्रधान पींकू खूंद ने बताया कि मनरेगा के तहत क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के समय में उनके क्षेत्र में भारी नुक़सान हुआ है। ऐसे में कई लोगों के घर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं तो की लोगों के क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में क्षेत्र के उन लोगों को भी सहयोग करने का प्रयास किया है। पींकू खूंद ने बताया कि मनरेगा के तहत डंगे लगाना, गौशालाएं बनाना, भूमि सुधार करना , रास्ते बनाना आदि कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2023-24 में 30 लाख के कार्य हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुल 60 लाख के कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं। अभी 30 लाख के कार्य होने बाकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आजकल बर्फबारी हुई है। मौसम साफ होते ही फिर से विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। पींकू खूंद ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए कार्य लगातार जारी है। लोगों को कोई परेशानी पेश न आए और क्षेत्र का विकास हो इस उद्देश्य के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं।