रामपुर बुशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

रामपुर बुशहर, 24  मई

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की विशेष बैठक रामपुर में संपन्न हुई! जिसमें विशेष रूप से ठियोग कुमारसैन मंडल से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप उपस्थित रहे।

बैठक में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

  इस विशेष बैठक में 2022 भाजपा प्रत्याशी  कौल सिंह नेगी मौजूद रहे! उन्होंने बताया कि बुथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य इस दौरान किया जाएगा! जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता जाएंगे और सुची तैयार करेंगे! 

वही इस दौरान मंडल अध्यक्ष  कुलबीर सिंह खूंद ,मंडल रामपुर प्रभारी  जीवन चौहान , प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी और मोर्चो , प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *