रामपुर में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, केवल कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद

रामपुर बुशहर,14 मार्च मीनाक्षी 

उप-मण्डल प्रशासन रामपुर ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को निर्धारित समयानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार पिछले दिन भी उप-मण्डल रामपुर में गैस सिलेंडरों की तीन गाड़ियां प्राप्त हुई हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

हालांकि वर्तमान समय में केवल  कमर्शियलप गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से स्थगित की गई है। इस संबंध में भारत सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त होने की प्रतीक्षा की जा रही है।

उप-मण्डल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एसडीएम रामपुर ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *