रामपुर बुशहर, 22 मार्च मीनाक्षी
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा संचालित विशेष स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के तहत सीएसआर पहल के अंतर्गत प्रभावित ग्राम पंचायत देहरा एवं निथर की आम जनता के लिए नि:शुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्पेज इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर, निथर में किया गया, जहां स्त्री रोग, ईएनटी (कान, नाक एवं गला), हड्डी रोग, नेत्र रोग तथा सामान्य चिकित्सा (मेडिसिन) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
परियोजना प्रबंधन ने अपने संदेश में दोनों प्रभावित पंचायतों के लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार के शिविरों में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें कुल 190 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 97 पुरुष और 93 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
इसके अलावा इसी कड़ी में तीसरा और अंतिम विशेष स्वास्थ्य शिविर प्रभावित ग्राम पंचायत नीरथ और शमाथला के लिए परियोजना कार्यालय बिथल में 27 मार्च को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते हुए प्रभावित ग्रामीण।

