रामपुर बुशहर, 30 दिसंबर
उद्यान विभाग द्वारा शिमला जिला के 10 विभिन्न ब्लॉकों में शुक्रवार को सेब की उन्नत किस्म के पौधों का वितरण किया गया ! जानकारी देते हुए बागवानी विभाग जिला शिमला के उपनिदेशक कर्म सिंह वर्मा ने बताया 29 दिसंबर को रामपुर के दत्तनगर से इन ब्लॉकों के लिए सेब की नई किस्म के पौधे रवाना किए गए थे!
उसी को लेकर शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में अधिकारियों द्वारा बागानों के लिए वितरण करने का कार्य शुरू कर दिया है! उन्होंने बताया इस दौरान उनके पास जेनेवा सीरीज मूल व्रंत विभाग के पास मौजूद नहीं है!
इसके अलावा विदेशों से आयात की गई उन्नत किस्समें सेब अन्यो मूल वृन्तों पर बागवानों को उपलब्ध है!
वहीं दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में भी बागवानों के लिए सेब के पौधे वितरित किए गए! जानकारी देते हुए विषय विशेषज्ञ डॉक्टर कुशाल ने बताया डोडरा क्वार में बागवानों को सेब की उन्नत किस्म के पौधे शुक्रवार को वितरित किये गए! इस दौरान बागवानों में काफी उत्साह भी देखने को मिला!
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : डोडरा क्वार में सेब के पौधों का वितरण करते हुए!