रामपुर बुशहर, 26 नवम्बर
सर्वपल्ली राधाकृष्णन् बीएड व एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली, रामपुर बुशैहर में आज
राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय संविधान दिवस भारत मे प्रत्येक वर्ष 26 नबंवर को मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नबंवर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया। तथा 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में लाया गया। भारतीय संविधान के प्रति बाबा साहेब अंबेडकर का स्थाई योगदान रहा तथा उन्हें भारतीय संविधान की प्रारूप समीति का अध्यक्ष बनाया गया था। तथा उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है।
![](https://himnewsupdate.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221126-WA0218-1024x605.jpg)
इस अवसर पर अरोबिन्दो सदन के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के द्वारा भी लद्यु नाटिका के माध्यम से भारतीय संविधान की विशेषताओं तथा मौलिक अधिकारों से अवगत करवाया। जिसमंे समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरूद्व, धर्म की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक व शैक्षिक अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकारों से दर्शकों को बताया। इसके अतिरिक्त सदन के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य व मनोरंजक व मनमोहक गाने व चुटकुले प्रस्तुत किए जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उपरोक्त प्रस्तुति की एंकरींग छात्रा राजकुमारी व छात्र लोकेश द्वारा अति सुंदर तरीके से की। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन कुमार मोक्टा जी ने अपने भाषण में संविधान की विशेषताओं तथा गुणवता के बारे में जानकारी दी तथा संक्षेप में बताया कि भारतीय संविधान लिखित और विस्तृत संविधान है इसमें मौलिक अधिकार दिए गए है तथा न्यायपालिका की स्वतंत्रता, भाषण, धर्म व शिक्षा आदि की स्वतंत्रता है। दुनिया भर के विभिन्न देशों ने भारतीय संविधान को अपनाया है जो एक गर्व का विषय है। अंत मंे समस्त श्रोतागण, शिक्षकगण तथा विशेष रूप में अरोबिन्दों सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति का धन्यवाद किया।