सर्वपल्ली राधाकृष्णन् संस्थान नोगली में हंस फाउंडेशन चैरिटेवल ट्रस्ट ने किया  स्वास्थय  शिविर का आयोजन

रामपुर बुशहर, 12 अप्रैल मीनाक्षी

 सर्वपल्ली राधाकृष्णन् संस्थान नोगली के प्रांगण में ‘ हंस फाउंडेशन चैरिटेवल ट्रस्ट’ (पंजीकृत) द्वारा स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ. कंचन नेगी ने अपने संबोधन में उक्त संस्था के सभी कार्यकर्ताओं, संस्थान के शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग, प्रशिक्षु छात्र-छात्राए का प्रांगण में स्वागत किया। जिसमें संस्था की ओर से डॉ. पलक बहल,  साहिल (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी),  आकाश दीप (सामाजिक कार्यकर्ता) ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग, प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम  साहिल ने उपरोक्त संस्था के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उन्होंने कहा कि उपरोक्त संस्था हिमाचल प्रदेश मे अपनी मोबाईल स्वास्थय सेवा प्रदान करते हुए मुफ्त में इलाज व दवाइयां वितरित कर रही है। तत्पश्चात डॉ. पलक बहल ने समस्त प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को स्वास्थय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य रूप से छात्राओं को जानकारी उपलब्ध करवाई कि वह अपना आवश्यक रूप में स्वास्थय परीक्षण समय-समय पर करवाएं ताकि उन्हें अपने शरीर में हुई कमी व बीमारी के बारे मंे जानकारी उपलब्ध हो और उसका सही उपचार व निदान करवाए। उन्होने कहा कि प्रायः छात्राओं में खून की कमी के कारण कई किस्म के रोग उत्पन्न होते है यदि वे अपना सही खान-पान व नियमित शारीरिक व्यायाम करें तो वे अपने आपको स्वस्थ रख पायेंगे। उन्होंने छात्रों से विशेषकर आग्रह किया कि वे नशे आदि से दूर रहे ताकि वे भी अपना जीवन स्वस्थ व्यतीत करें।

इसके पश्चात संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए समस्त प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा।

अंत में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा  ने अपने संदेश में कहा कि चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य वंचित लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए जाते है, जिसका सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं व उनके परिवारों को लाभ प्रदान होता है। यदि शरीर को स्वस्थ रखा जाए तभी छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा सही ढंग से ग्रहण कर सकते है। चिकित्सा शिविर के महत्व और उद्देश्य के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि छोटी सी स्वास्थ्य समस्या के गंभीर रूप धारण करने से पहले ही निदान व उपचार करना चाहिए। महोदय जी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : स्वास्थ्य  शिविर के दौरान छात्र व अन्य! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *