रामपुर बुशहर,2 मई
हिमाचल को गुजरात के बाद दूसरा घर कहने वाले मोदी ने गत वर्ष हिमाचल में वर्षा से हुई भयंकर त्रासदी में हमारे कहने के बावजूद आंखे बंद कर ली। हिमाचल से भाजपा के तीन लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद से जब हमने प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलने के लिए साथ चलने को कहा तो वो तैयार हो नही हुए। आज भाजपा हिमाचल में किस मुंह से वोट मांग रही है। आज ये बात मंडी हल्का से सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कही।
उन्होंने कहा की प्रदेश में भारी बारिश से 12000 करोड़ का नुकसान हुआ कई अनमोल जाने गई, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। कुल्लू-मनाली से राष्ट्रीय राजमार्ग का नामो निशान मिट गया हालांकि वो नया ही बना था। जहां रोड था बरसात में वो नाला बन चुके थे। हजारों दूसरे रास्ते बंद हुए, सैकड़ों घर ध्वस्त हुए। करोड़ो के बगीचे और खेत बह गए, इतना सब होनें के बाद भी कोई भाजपा नेता न तो उन इलाको में गए और न ही किसी ने अपना मुंह दिखाया।
प्रचार अभियान में साथ चल रहे सातवां वित्तायोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंदलाल ने अपने संबोधन कहा कि हमे काम को देखते हुए ही अपने भविष्य को तय करने हेतु वोट देना है। उन्होंने कहा कि कभी भी ग्रामीण इलाको को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। अब से पहले कभी भी दूध के दाम 1 या 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा नहीं बढ़ाए गए और ग्रामीण इलाको में घरेलू महिलाओं की आमदनी का मुख्य जरिया मनरेगा के दैनिक मजदूरी में कभी भी 5 से 7 रुपए से अधिक बढ़ौतरी नहीं कीं गई परंतु अब की बार हिमाचल में कांग्रेस ने दूध के न्यूनतम दाम में करीब 18 रुपए की बढ़ौतरी कर 27 रुपए से 45 रुपए प्रति लीटर देना शुरू किया। यानी मात्र 5 लीटर गाय दूध प्रतिदिन बेचने वाली हमारी बहनों को सालाना करीब 32000 की अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित हुई है। और मनरेगा में मजदूरी बढ़ने से 120 में करीब 7200 अतिरिक्त मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि अब के बार मंडी लोकसभा हल्के से विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है, और हमे उन्हें विजयी बनाना है। विक्रमादित्य सिंह के बारे आप सभी जानते है कि उन्होंने कैसे हिमाचल में हुई त्रासदी में रात दिन एक कर कार्य किया सड़को को सुचारू किया। ठियोग में सड़क धंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो चुका था कहां सड़क बनाने के विकल्प नहीं था तो कुछ ही घंटो के भीतर पुल लगाया गया और सड़क को सेब के लिए बहाल किया।
आज के चूनाव प्रचार में पांडाधार, झिंझनूं, थैली, डढारा, लेलन, नावन, टूटू, देलठ, करंगला और अंत में चुंजा में जनसभा को संबोधित किया।
इस अभियान में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राजकांता, एनएसयूआई अध्यक्ष तरुण कायथ, इंटक जिला शिमला अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, रामपुर ब्लॉक इंटक अध्यक्ष सोनू भालूनी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी, साथ रहे। इस अभियान में युवा इंटक के उपाध्यक्ष सतपाल मेहता, रामपुर सोशल मीडिया समन्वयक घन्ना नेगी भी साथ मौजूद रहे।