राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हिमाचल प्रदेश के 13 खिलाड़ी
रामपुर बुशहर, 15 जून
सिक्किम गंगटोक में चल रही राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 13 मुक्केबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं! जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम के मनेजर देवेंद्र पोंड ने बताया कि 6वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन का पहला मुकाबला 51 किलोग्राम उपमन्यु हिमाचल प्रदेश और उस्मान अंसारी महाराष्ट्र के बीच हुआ जिसमे उस्मान अंसारी महाराष्ट्र ने जीत दर्ज की! दूसरा मुकाबला 54 किलोग्राम वर्ग में चेतन हिमाचल प्रदेश ने पांडिचेरी के मुकेबाज को पहले ही राउंड में हरा दिया! उसके बाद 60 किलोग्राम वर्ग में हिमाचल प्रदेश के अंकुश को राजस्थान के मुकेबाज नमन शर्मा ने 3-2 से हराया
80 किलो ग्राम भार पुष्कर मस्ताना हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान के विशाल फगरिया को 5.0 से हराया
उन्होंने बताया की यह प्रतियोगिता 18 जून तक चलेगी!
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी!