रामपुर बुशहर,11 जुलाई मीनाक्षी
पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर की त्रैवार्षिक बैठक शुक्रवार को बहादुर सिंह भलुनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कृष्ण कुमार ने वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 तक के आम व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया।
बैठक के दौरान अनुशासनहीनता एवं संगठन विरोधी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व महासचिव अमोलम राम की सदस्यता को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही पूर्व कार्यकारिणी, जिसके अध्यक्ष सुदामा राम मेहता थे, को भंग किया गया।
इसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया को बहादुर सिंह भलुनी की देखरेख में संचालित किया गया। चयन समिति के सदस्य गोपाल पालसर एवं प्रभु बाबू ने पारदर्शिता से नई कार्यकारिणी का चयन किया। सर्वसम्मति से
प्रधान सुदामा राम मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान वीर सिंह कपूर, महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पालसर, वरिष्ठ उपप्रधान मोहन लाल
उपप्रधान तुलसी राम,उपप्रधान राम सिंह चौहान
उपप्रधान शशि बाला नेगी, उपप्रधान प्रेमबाला गुप्ता
लेखा परीक्षक बालक राम भंडारी को चुना गया।
इस दौरान बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और पेंशनरों ने नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : नई कार्यकारिणी के सदस्य।