फॉरेस्ट कैंटीन में बड़ा बदलाव 🌲सफाई का सख्त ध्यान, बच्चों के लिए नई चीज़ें उपलब्ध

khalini, शिमला -, 7 अक्टूबर नीतिका

talland फॉरेस्ट कैंटीन:* फॉरेस्ट कैंटीन अब पहले से ज़्यादा साफ़-सुथरी और व्यवस्थित हो गई है। कैंटीन प्रबंधक द्वारा सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यहाँ आने वाले हर पर्यटक और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले।

कैंटीन में खाने-पीने की व्यवस्था तो पहले से थी ही, अब बच्चों के लिए भी बहुत सी नई चीज़ें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें चॉकलेट, टॉफ़ी, बिस्कुट, चोको पाई, जेली रोल, मिल्की मलाई, मिल्क डे चोको बार जैसे पसंदीदा सामान शामिल हैं, जो बच्चों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

कैंटीन के अंदर लकड़ी से बना सुंदर और साफ़-सुथरा बैठने का स्थान भी है, जहाँ परिवार के साथ आराम से खाना खा सकते हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी सही की गई है और पहाड़ों का सुंदर नज़ारा कैंटीन को और भी ख़ास बनाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब फॉरेस्ट कैंटीन में सफ़ाई और व्यवस्था पहले से कई गुना बेहतर हो गई है। पर्यटक भी इस बदलाव से खुश नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *