देवता शमशरी महादेव सात वर्षो के बाद निकलें क्षेत्र के दौरे पर

आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार तथा उनकी धर्मपत्नी पत्नी शुषमा सिंह रहें यात्रा में साथ ,आज से हर गांव में लगेंगे मेले
आनी,13,अगस्त चमन शर्मा
आनी आउटर सिराज के प्रसिद्ध देवता शमशरी महादेव आज से क्षेत्र के दौरें पर निकलें इस दौरें के दौरान आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार भी साथ रहें इस सतराले मेंले में जिसमें देवता शमशरी महादेव देवता 13 अगस्त से 30 सितंबर 2023 तक गांव धोगी, कराना, चनोग,कुटवा, बुचेहर, कोहिला,लड़ागी,, जलोड़ी, खुन्न,शगागी, बटाला,कमांद,सहित विभिन्न गांवो का दौरा करेंगे। मंदिर कमेटी के सचिव मस्तराम ठाकुर ने कहा की देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में गांव धोगी,गांव कराना,गांव खुन्न,कमाद,कोहिला में ग्रामीण मेलो का आयोजन होगा। जिसके लिए कमेटिया गठित कर दी गई है। इस तरह देवता शमशरी महादेव दो महीनों तक विभिन्न गांव में देवी देवताओं से मिलन भी करेंगे। ये ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में आनी ब्लॉक के दर्जनों देवी देवता मेले सभी शिरकत करेंगे। देवता शमशरी महादेव के देवता गूर प्रकाश चंद वर्मा हर गांव में झाड़ा,आदि देव कार्य पुरा करेंगे। आउटर सिराज की जनता ने सतराला मेले के आयोजन के लिए भरपुर सहयोग देने का बचन दिया है। गांव धोगी के देवता बजन्त्री बाध्य यंत्रो सहित मेले की शोभा बढ़याएंगे। देवता शमशरी महादेव के 13 सियाने प्रमुख माने जाते है। आम जनता के सहयोग एवं 13 प्रमुख लोग मिलकर आयोजन करतें है। आउटर सिराज की जनता ने 13 प्रमुख सियाने व मंदिर कमेटी का आभार जताया है। सात वर्षी बाद होने बाले सतराला मेले में आउटर सिराज के लोग शामिल होते है। हर गांव में विशाल नाटियों का दौर चलेगा। दो महीनों तक चलने बाले सतराला मेले में ग्रामीण लोगो को व्यापार का मौका भी मिलेगा देवता शमशरी महादेव आज अपने मंदिर स्थल से गांव धोगी के लिए रवाना हों गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *