ननखड़ी के गडोली गांव में घरेलू सिलेंडर फटने का मामला आया सामने, रसोई घर हुआ क्षतिग्रस्त कोई जानी नुकसान नहीं 

ननखड़ी के गडोली गांव में घरेलू सिलेंडर फटने का मामला आया सामने, रसोई घर हुआ क्षतिग्रस्त कोई जानी नुकसान नहीं 

रामपुर बुशहर, 3 फरवरी मीनाक्षी 

शिमला जिले के ननखड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुनी पनोली के  गडोली गांव में आज सुबह करीब 7 बजे सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। यह मामला सतपाल नेगी  पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह नेगी गांव गडोली तहसील ननखड़ी जिला शिमला 

के घर पर पेश आया है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप मैहता ने बताया कि इससे रसोई घर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि गरीमत रही की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रसोई घर की दिवाल के साथ दरवाजा व खिड़की पुरी तरह से टूट चुकी है। 

 उन्होंने बताया कि यह मामला सुबह 7 बजे के करीब पेश आया है। जब वह रसोई घर में आग जलाने के लिए गए तो उसी दौरान अचानक से धमाका हो गया।

 इस दौरान रसोई घर में चार लोग मौजूद थे। जिसमें सतपाल, उनकी पत्नी व दो बच्चे थे। इस दौरान यह चारों रसोई घर में मौजूद थे जिन्हें चोटे आई हैं। प्रधान ने बताया कि ऐसे में बच्चों को ज्यादा चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रधान ने बताया इस बारे रामपुर प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं प्रधान ने सरकार व प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *