रामपुर बुशहर, 9 फरवरी
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए ननखड़ी में शुक्रवार को गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। इस दौरान रामपुर मंडल के प्रभारी बृज लाल की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रभारी ने कहा कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ें। बृज लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम रामपुर मंडल में सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिसको लेकर विभिन्न स्थानों पर जाकर बैठकें आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को भी केन्द्र सरकार की योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश किसान मोर्चा के सह प्रभारी जिया लाल भी मौजूद रहे।
वहीं इस दौरान ननखड़ी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा की लोकसभा चुनावों में चारों सीटों पर जीत दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में सांसद प्रतिभा सिंह रामपुर व ननखड़ी क्षेत्र के दौरान पर आ रही है। जब आपदा का समय था तब क्षेत्र के लोगों का हालचाल तक जानना उन्होंने जरूरी नहीं समझा। विधायक नंदलाल भी मुख्यमंत्री के साथ ही यहां पर आए थे। आपदा के समय में क्षेत्र में भारी नुक़सान हुआ है । ऐसे में लोगों का सहयोग करना तो दूर सांसद ने पुछा तक नहीं। उन्होंने बताया कि अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इस लिए उससे पहले क्षेत्र में आकर वोट की राजनीति की जा रही है।
फोटो कैप्शनरामपुर बुशहर : बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता।