ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने मुख्यमंत्री बनने पर सुखविंद्र सिंह सुखु को और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी दी शुभकामनाएं एवं बधाई

रामपुर बुशहर, 14 दिसंबर

प्रदेश में बारह दिसंबर को विधानसभा की 68 में से 40 सीटें जीत कर कांग्रेस ने एक प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सभी जीते हुए विधायकों व हाई कमान के निर्णय लेने के बाद नादौन से जीते सुखविंदर सिंह सुखु को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को नियुक्त किया गया है। जिसके लिए ब्लॉक कांग्रेस रामपुर सुखविंदर सिंह सुखु व मुकेश अग्निहोत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश की 40 सीटों पर कांग्रेस को जीत दिलवाई है। आने वाले समय में पूर्व सरकार द्वारा जो विकास कार्य रोके गए थे, उन्हें अब पूरा किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता के साथ किये हैं, उन्हें भी नवनियुक्त मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों व विधायकों के साथ पूरा करेंगे। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश की जनता को विकास देने का प्रयास किया है। पूर्व भाजपा सरकार ने मात्र कोरी घोषणाएं की, जिसका खामियाजा भाजपा को चुनावों में हार देख कर उठाना पड़ा है। लेकिन प्रदेश में काबिज कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार जनता को हर संभव विकास देने का प्रयास करेगी। प्रदेश का कोई भी वर्ग कांग्रेस शासन काल में विकास से वंचित नहीं रहेगा। सतीश वर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन किये जाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेशाध्यक्ष सांसद  प्रतिभा वीरभद्र सिंह सिंह का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *