काशापाट सड़क, तकलेच बस स्टैंड, तकलेच की सिवरेज समस्याओं को जल्द करने की लगाई गुहार
रामपुर बुशहर, 1 फरवरी
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के तकलेच जॉन का एक प्रतिनिधिमंडल आज शिमला में लोक निर्माण विभाग व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला! मिलने से पहले वह ढोल नगाड़ों के साथ शिमला पहुंचे जहां पर उन्होंने विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनने पर स्वागत किया! उसी के उपरांत उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखें!
जानकारी देते हुए जॉन प्रभारी तकलेच ने बताया कि उन्होंने तकलेच जॉन की विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखी जिसमें मुख्यता तकलेच में बस स्टैंड की समस्या, सीवरेज की समस्या ,वह क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की समस्या को लेकर अवगत करवाया ! उन्होंने बताया कि इन पर अभी तकलेच क्षेत्र में कार्य नहीं हो पा रहा है! यह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए करवाने थे! लेकिन अभी तक इन पर कार्य नहीं हुआ हैं! जिन कार्यों से विक्रमादित्य सिंह को अवगत करवा गया है! उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि तीन चार महीने के अंदर वे इन कार्य को करने का प्रयास करेंगे!
वही जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान काशापाट पुष्पा स्नाटू ने बताया कि
लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से उनका एक प्रतिनिधिमण्डल शिमला में मिला इस दौरान उन्होंने उन्हें काशापाट पंचायत की सड़क से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया! उन्होंने बताया कि डंडोल से दामणी तक क्रैश बैरियर लगाए जाए! इसके साथ साथ कंडी से काशा तक सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पुरा किया जाए!
जिसकों लेकर उन्हें मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वाशन दिया की तीन महीने के अंदर उनका कार्य किया जाएगा!
वही इस दौरान वाइस प्रधान पाना लाल, वार्ड मेम्बर ईश्वर सनाटू, राकेश ठाकुर, रोशनी देवी, रूकमणी, पूर्व उप प्रधान राम रत्न, बुधीसिंह घमेटा, लायक राम सानी, हरी सिंह ठाकुर, चमन लाल, अमर सिंह जैन,महेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : मंत्री से मिलते हुए रामपुर के लोग!