हिमाचल प्रदेश, 11 दिसंबर
पिछली सरकार के फैसलों-सेवा विस्तार पर फैसला संभव
रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए सीएम एक्शन मोड में आ सकते हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले ही अधिकारियों के साथ प्रारंभिक तौर पर बात की है और रविवार को भी अफसरों की टीम को अलर्ट रहने को कहा है। शपथ ग्रहण के बाद सुखविंदर सुक्खू जयराम सरकार के आखिरी दिनों में लिए गए फैसलों और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए सेवा विस्तार पर फैसला ले सकते हैं। इस बारे में अफसरों को आंकड़ा जुटाने के लिए कहा है। हालांकि शपथ के बाद रविवार को कैबिनेट की बैठक होने की संभावना नहीं है।
यह बैठक पूरी कैबिनेट के गठन के बाद ही होगी। हालांकि कैबिनेट में किस.किस विधायक को लेना है, इस बारे में शनिवार रात को ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अभी भी कई विधायक पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर रहे हैंए वही मुख्यमंत्री डेजिग्नेट सुखविंदर सुक्खू पीटरहॉफ में भी बैठक रखी है। इस चर्चा के बावजूद रविवार को शपथ ग्रहण के लिए शायद नाम क्लियर नहीं हो पाए। इसलिए पूरी कैबिनेट का शपथ ग्रहण इसके बाद होगा।
शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे राहुल-प्रियंका
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आ सकते हैं। सभी नेता मुख्यमंत्री के पद पर हाइकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस की जीत के पीछे प्रियंका गांधी का बड़ा रोल रहा है और प्रदेश में उन्होंने ही रैलियां की थीं। प्रियंका गांधी नहीं 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन देने और एक लाख रोजगार का फैसला लेने का वादा भी किया