सराहन में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव में पहुंचे 17 देवी देवता, पारम्परिक नाटी लगाकर खुब निकाली शौभा यात्रा
रामपुर बुशहर, 25 अक्तूबर
हिमाचल के शिमला स्थित रामपुर के सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेले का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। मां भीमा काली माता के प्रांगण से सिया पति राम चंद्र के जयकारों के साथ रघुनाथ की रथ यात्रा निकली। रथ यात्रा में देवी-देवता और सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान एसडीएम रामपुर यहाँ पर पहुंचे जिन्होंने यहाँ पर रामपुर व कुल्लू से आने वाले देवी देवताओं का स्वागत किया! वहीं यहाँ पर 17 देवी देवता पहुंचे हैं! आज सुबह से सभी देवी देवताओं के साथ आए देवताओं ने माता भीमाकाली के मंदिर परिसर से शौभा यात्रा निकाली इस दौरान देवलु पारम्परिक परिधानों में नाटी लगाते हुए नजर आए! बाजार से होकर शौभा यात्रा राज दरबार सराहन पहुंची जहाँ पर देव मिलन हुआ! वहीं इस दौरान यहाँ पर दूर दूर से आए लोगों ने देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया!इस दौरान देवता साहिब झाकरू नागधारा सरगा 15 /20 के साथ आए देवताओं ने ऐतिहासिक व पारम्परिक नाटी लगाकय लोगों का खूब मनोरंजन किया!
वहीं बता दे की यहाँ पर यह मेला हर साल मनाया जाता है! इस मेले को पूर्वजों के समय से मनाते आ रहे हैं! यह मेजा चार दिन तक चलता है!
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : दशहरा मे आए देवता व देवलुओ की झलकियाँ!