रामपुर बुशहर ,26 अप्रैल
सर्वत्र हिमाचल का समान विकाश – ये नारा लेकर स्वर्गीय मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने दशकों तक प्रदेश का बगैर किसी भेदभाव के समान विकास किया। प्रदेश में ऐसा कोई भी काम दिखाई नहीं देता जो भाजपा ने शुरू किया हो और पूरा किया हो। ये हमेशा हिमाचल में कांग्रेस के किए कार्यों का ही उद्घाटन करके श्रेय लेती रही है आज ये बात मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह जी ने रामपुर के 9/20 क्षेत्र में संसदीय चुनाव प्रचार के दौरान कही।
उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार और भाजपा से सवाल किया कि गत वर्ष प्रदेश बारिश से भारी तबाही हुई तब भाजपा नेत्री कहां थी। और एक आंकड़े के मुताबिक करीब 12000 करोड़ का नुकसान हुआ। तब भाजपा ने केंद्र से क्यों नहीं इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में मदद की। इससे इस नुकसान से निबटने में एक मदद मिल जानी थी।
कहने के बावजूद हिमाचल के किसी भी भाजपा सांसद ने नहीं की मदद –
उन्होंने कहा कि उनके अलावा हिमाचल से तीन और सांसद लोक सभा और तीन ही राज्यसभा में भाजपा सांसद है सभी से प्रधानमंत्री से मिलने की गुजारिश करने के बावजूद, उन्होंने आना स्वीकार नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री से इस तबाही को लेकर मिली परंतु अफसोस कि उन्होंने मात्र आश्वासन का झुनझुना ही दिखाया।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपदा के इस वक्त में 4500 करोड़ खर्च कर लोगो को मदद पहुंचाई।
सड़को को तय सीमा के भीतर शुरू किया गया पूरे प्रदेश में इस कार्य को करने का श्रेय विक्रमादित्य सिंह को जाता है जो आज मंडी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय हुए है
उन्होंने कहा की आज हमारी ये जिम्मेवारी बनती है कि हम विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा हेतु चुनकर संसद में भेजे ताकि देश को मोदी की जुमला सरकार की महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा दिलाया जा सके।
आज के इस दौरे में उनके साथ, 7वाँ वित्तयोग के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंदलाल, शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, रामपुर कांग्रेस प्रभारी सतीश वर्मा, रामपुर बीडीसी अध्यक्ष आशीष काइथ, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी, कांग्रेस अनुसूचितजाति विभाग के रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष चुन्नी लाल जिंटा, कांग्रेस के राज्य समन्वयक मोहन नेगी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के राज्य सचिव भूपेश धीमान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकांता , जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, युवा कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष पवन चौहान, बुशहर कार्निवाल अध्यक्ष राहुल सोनी थे।
आज का दौरा रामपुर के कोशगर से शुरू करके फुंजा, मझेवली, डोफदा, मशनू, बटाली, गौरा, धार, पशाडा और प्रचार की अंतिम जनसभा रचोली में की।
27 अप्रैल को 12/20 का दौरा किया जाएगा।