रामपुर बुशहर, 3 दिसंबर मीनाक्षी
हिमाचल प्रदेश के रामपुर महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में महिला के यूट्रस में हाई डेटिड सिस्ट बीमारी पाई गई जो प्रदेश में
पहला मामला बताया जा रहा है । विशेषज्ञ चिकित्सको के अनुसार हाई डेटिड
सिस्ट अक्सर लंग्ज , लिवर , ब्रेन और हड्डियों में पाया जाता है। लेकिन
यूट्रस में हाई डेटिड सिस्ट देश में भी रेयर है। खनेरी चिकित्सा सेवा
परिसर के स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जाँच के दौरान 42 वर्षीय महिला के पेट
मे इस की संभावना जताई। उस के बाद विशेषज्ञ चिकित्सको के दल ने गहनता
से अध्ययन किया और उसके बाद उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया।
चिकित्सकों ने बताया कि यह बीमारी मूलते कुत्तों और भेड़ बकरियों में
पाया जाता है लेकिन इंसान में दुर्लभ ही सामने आते हैं।
वही ंस्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया जब उनके पास
मरीज आया तो देखा कि कोई गंभीर बीमारी है। उन्होंने शल्य चिकित्सक और
बेहोशी विशेषज्ञ से विचार-विमर्श किया। अल्ट्रासाउंड के बाद 42 वर्षीय
महिला का ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि यूट्रस में हाई डेटिड सिस्ट
रेयर है। देश में भी इस तरह के मामले दुर्लभ ही है। और हिमाचल में तो
ऐसा मामला अब तक सामने नहीं आया है।
वहीं शल्य चिकित्सक डॉ संजय ने बताया एमजी एमएससी खनेरी में एक महिला का ऑपरेशन किया है जोकि हाई डेटिड सिस्ट यूट्रस्ट था। हाई डेटिड
सिस्ट ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर भेड़ बकरियों और कुत्तों में पाई जाती
है। इंसान का यह रेयर केस है। मुलताई या बीमारी लांगज , लिवर ब्रेन और
हड्डियों आदि में होती है। लेकिन यूट्रस में यह पाए जाना बहुत ही रेयर
है। हिमाचल में ऐसा केस अब तक रिपोर्ट नहीं हुआ है और देश में भी ऐसे
बहुत ही कम मामले सामने आते हैं।
वहीं इस बारे में डोला राम मरीज के पति ने बताया वन विभाग में वह वनरक्षक है
,उनकी पत्नी को नाभि के साथ नीचे डेढ़ साल से समस्या थी। कोई गोला जैसा
बनता था और वे इसे दिखने रामपुर खनेरी चिकित्सा सेवा परिसर आए तो पता
चला कि हाई डेटिड सिस्ट है. इसका डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया है।
उन्होंने बताया गूगल में भी सर्च किया तो देखा कि मालूम हुआ कि यह
बीमारी बहुत ही कम भारत में पाई जाती है, यह अफ्रीकन अमरीकन देशों
में पाई जाती है। मुझे विश्वास नहीं था कि यह ऑपरेशन हो पाएगा, लेकिन
चिकित्सकों के प्रयास से यह सफल ऑपरेशन हुआ। हमारे लिए चिकित्सक भगवान से भी बढ़कर है।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : मरीज के साथ डाक्टर!