जिनके घर उजड़े उन्हें बाँटी राहत सामग्री राष्ट्रीय सेवा भारती ने राहत सामग्री

आनी, 10 अगस्त चमन शर्मा

आनी निरमंड ब्लॉक की विभिन्न पंचायतो में भारी बरसात भुस्खलन से दर्जनों घरों को नुकसान हुआ है। जिनके घर उजड़े है उन्हें राहत सामग्री सहायता देने के लिए देश की सेवा भारती संस्था कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सेवा भारती रामपुर के आपदा प्रभारी डॉक्टर मुकेश शर्मा ने कहा की इस बार प्रदेश सहित जिला कुल्लू आउटर सिराज के निरमंड ब्लॉक में गांव में भुस्खलन से रिहायशी मकान ध्वस्त हो गए है। सेवा भारती रामपुर की टीम ने निर्मण्ड ब्लॉक की ग्राम पंचायत निशानी के गांव पुजारली सुनेर,अरसु, का दौरा किया बरसात से जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है उनसे मिले और घर जाकर राहत सामग्री जिसमें खाद्य सामग्री,बिस्तरे,टेंट,प्रेशर कुक्कर, तवे,बाल्टियां, जग, थालिया, गिलास,मेट,गद्दे आदि राशन सामग्री,रात्रि विश्राम का सारा सामान बितरित किया गया। गांव के कुछ प्रभावित महिलाएँ रोने लगी कहने लगी की उनकी ज़िंदगी भर की कमाई एक पल एक बरसात में वह गई है। जो खेत खलियान थे वे भी भुस्खलन से समाप्त हो गए है। निरमंड ब्लॉक की नोर पंचायत के पजेंडा गांव की महिला ज्ञान दासी सुनेर के दिलाराम,केवलराम,टेक चंद केवत सिंह,बेलीराम, गांव रेमू निरमंड के 5 परिवारों सहित निरमंड ब्लॉक के 20 परिवारो को मौके पर जाकर सेवा भारती रामपुर की टीम ने सामान वितरित किया है। सेवा भारती की टीम प्रमुख डॉक्टर मुकेश शर्मा, यशपाल शर्मा रंदल, सह सयोजक शिवराज शर्मा,मिडिया प्रभारी छविन्द्र शर्मा,चंद्रकांत शर्मा,आदि सदस्य शामिल थे। डॉक्टर मुकेश शर्मा ने कहा की निरमंड ब्लॉक की निशानी,अरसु,नोर,के प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गई। इसी सप्ताह आनी ब्लॉक की दलाश,जलोड़ी,तुमन,डिंगीधार में प्रभावित गांव का दौरा किया जाएगा सभी प्रभावितो जिनका आशियाना गिर गया है उन सभी परिवारों को भी राहत सामग्री वितरित की जाएगी। निरमंड के निशानी ग्राम पंचायत के प्रधान गुरदयाल सिंह ने सेवा भारती के सहयोग के लिए आभार जताया है। समाज में ऐसी समाजिक संस्थाओ का होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *