रामपुर विकास खंड में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी, 39 पंचायतों में 797 नामांकन दाखिल, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा उत्साह

रामपुर बुशहर, 11 मई मीनाक्षी 

विकास खंड रामपुर में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 7 मई से 11 मई  तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 39 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए कुल 797 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनावी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रधान पद के लिए 173, उपप्रधान पद के लिए 160 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 464 नामांकन दाखिल हुए हैं।

हाखरी पंचायत में सबसे अधिक नामांकन

पंचायत हाखरी में कुल 32 नामांकन दाखिल हुए, जो पूरे विकास खंड में सबसे अधिक रहे। वहीं शिंगला पंचायत में 31 तथा रछोली पंचायत में 29 नामांकन पत्र जमा हुए। बोंडा, ललसा और तकलेच पंचायतों में भी 28-28 नामांकन दर्ज किए गए।

तकलेच पंचायत में प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार

तकलेच पंचायत में प्रधान पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जो अन्य पंचायतों की तुलना में सबसे अधिक है। वहीं बोंडा पंचायत में 8 तथा डारकाली, हाखरी और काशापाट पंचायतों में 7-7 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

वार्ड सदस्य पद पर सबसे अधिक मुकाबला

वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा 23 नामांकन शिंगला पंचायत में प्राप्त हुए। इसके अलावा झाकड़ी में 22 और रचोली में 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रक्रिया का दावा किया

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *