कांग्रेस जोन ननखरी की बैठक का हुआ आयोजन
विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण व युवा खेल विभाग देने पर जताया आभार
रामपुर बुशहर, 12 जनवरी
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर द्वारा कांग्रेस जोन ननखरी की बैठक का आयोजन जोन अध्यक्ष सुदेश कायथ की अध्यक्षता में किया गया! जिसमे सतीश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर ने निशेष रूप से भाग लिया। आज की बैठक में समस्त कांग्रेस जनों ने प्रदेश के सरकार मन्त्री मंडल का गठन एवं विभाग का गठन करने पर खुशी जाहिर की वहीं विक्रमादित्य सिंह प्रदेश में कैबिनेट मन्त्री में लोकनिर्माण युवा खेल मंत्रालय की जिम्मेवरी देने के लिए, केन्द्रीय व हिमाचल के
शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया !
बैठक मे ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि नई सरकार में सर्वांगीण विकास होगा!
ननखड़ी में विशेष रूप से इलाके की मुख्य मांगे टिक्कर खमाडी सड़क, CA स्टोर आदि मुख्य मांगे जो जनता की है उन्हें पूरा करने का प्रया किया जाएगा! पर्यटन की दृष्टि से भी ननखड़ी बेहद खूबसूरत क्षेत्र है इसे विकसित करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा!
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर: ननखड़ी में बैठक करते हुए!