26 जनवरी से ब्लॉक कांग्रेस रामपुर भी करेगी हाथ जोड़ो यात्रा
रामपुर बुशहर, 16 जनवरी
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के हाथ जोड़ो कार्यक्रम पर चर्चा की गई और 26 जनवरी से रामपुर के हर पोलिंग बूथ और गांव गांव में शुरू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रामपुर विधानसभा को दो जोन में बांटा जाएगा। जिसके लिए रामपुर ब्लॉक दी टीमों का गठन करेगी। जो अलग अलग बूथों में जाकर जनता से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं को लेखा जोखा तैयार करेगी। यह कार्यक्रम दो माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौरा में होगी और इसमें भाग लेने के लिए ब्लॉक कांग्रेस रामपुर से भी लोग जाएंगे।