बागवानों से कम दाम पर लिए गए सेब से मालामाल हो रहे अदानी व बीजा, दिल्ली की मंडियों में बीक रहा 20 किलो का गीफट पैक 25 सो से 27 सो तक

रामपुर बुशहर, 31 जनवरी मीनाक्षी

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र से अब सीए स्टोर का सेब मंडियों में जाना शुरू हो गया है! बागवानों से यह सेब कोल्ड स्टोर के मालिकों द्वारा रायल क्वालिटी का यह सेब अगस्त से  अक्टूबर-नवंबर तक का लेकर रखा गया है! जिसे अब लगभग चार महीने के बाद देश की विभिन्न मंडियों में भेजा जा रहा है! जिसके कोल्ड स्टोर कंपनियों को बेहतर दाम मिल रहे हैं! बागवानों से यह सेब औसत एवरेज के हिसाब से 40 रूपए प्रति किलो तक का लिया गया है! अब इन सीए स्टोर कंपनियों को बेहत दाम मिल रहे हैं! 

वहीं जानकारी देते हुए सेब उत्पादक संघ सचिव हिमाचल प्रदेश प्रेम चौहान ने बताया कि शिमला जिला के रामपुर बुशहर के साथ अदानी व बीजा कंपनी के कोल्ड स्टोर मौजूद है! यहां से अब सेब ले जाना देश की विभिन्न मंडियों में शुरू कर दिया है! इन मंडियों में 20 किलो की गिफ्ट पैक सेब की पेटी 27 सो तक बिक रही है! उन्होंने बताया कि बागवानों से यह सेब औसत एवरेज 40 रूपए प्रति किलो के हिसाब से लिया गया है! 

उन्होंने बताया कि उस समय बागवानों से लो रेट पर सेब खरीदा गया है ! बागवानों को सेब के अच्छे दाम यह कंपनियां नहीं देती है! इन्हीं सेब से अब कंपनियां कई गुना दाम कमा रही हैं! 

ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि बागवानों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में अधिक से अधिक कोल्ड स्टोर स्थापित किए जाएं! ताकि बागवान भी अपना सेब स्टोर कर सके! इसके साथ-साथ अन्य कंपनियों को भी यहां पर आकर कोल्ड स्टोर स्थापित करने का आग्रह सरकार को करना चाहिए ! ताकि अदानी व बीजा जैसी कंपनीयों की मनमानी

पर लगाम लग सके और बागवानों को भी अच्छे दाम मिल सके! 

 उन्होंने बताया कि ऐसे में बागवानों की सुध लेना समय पर अत्यधिक जरूरी है ! अन्यथा हिमाचल का बागवान लगातार लूटता जा रहा है! उस की आर्थिकी पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है! जहां एक और साल भर  वह कड़ी मेहनत करता है वहीं दूसरी और उसके संतोषजनक दाम नहीं मिल पा रहे हैं, बागवान इन कंपनियों की कठपुतली बनकर रह गया है! छोटे व मध्यम वर्ग के बागवान इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं! उनकी आर्थिकी का भी सेब ही एक मात्र  साधन रहता है ! लेकिन सरकार को इस पर समय रहते संज्ञान लेने की आवश्यकता की बागवानों की मेहनत की फसल का कोई अन्य फायदा न उठाएं!

बाक्स

वहीं जानकारी देते हुए दिल्ली आजादपुर मंडी एमएफसी कंपनी के मालिक अंशुमन धवन ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को

अदानी की 10 किलो की 11 से 13 सो  प्रति किलो व 25 किलो की  25 सो प्रति किलो के हिसाब से बिकी है! वहीं बीजा को भी अदानी के आसपास ही रेट मिल रहे हैं! 

वहीं उन्होंने बताया कि  बागवानों का कोल्ड स्टोर का सेब सोमवार को 10 किलो की 8 से 11 सो  प्रति किलो व 25 किलो की 17 से 22 सो  प्रति किलो तक की पेटी बिकी है! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *