आनी, 5 अगस्त चमन शर्मा
आनी भारी बरसात से सड़कों को अधिक नुकसान हुआ है। आनी से जलोड़ी कोहिला सहित 20 पंचायतो की जनता परेशान हो गई है। बस रुट सभी बंद है गांव के लोग महंगी टेक्सियों में जाने को मजबूर हो गए है। युवक मंडल शगागी के प्रधान के एल ठाकुर,मंजू ठाकुर,यशपाल,सुरजीत,आदि ने कहा की आनी से हर रोज गांव के लिए टेक्सियों में आना जाना पड़ रहा है। मनमरजी का किराया बसूला जा रहा है। जबकी इन सड़कों पर सरकार व परिवहन निगम छोटी 18 सीटर बस चला सकती है। एक महीना बीत जाने पर बसे बंद है टेक्सियों के किराए 50 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति यात्री सीट बसूला जा रहा है। हैरानी की बात है की आनी टेक्सी यूनियन में रेट लिस्ट तक नहीं है। बसों के रूट बंद है टेक्सी चांदी कूट रहे है। यात्रियों ने सरकार व प्रशाशन से जोरदार मांग की है की आनी से जलोड़ी,बंजार,कुल्लू,रामपुर,शिमला।सहित सभी स्थानों के लिए टेक्सी का किराया किलोमीटर के आधार पर निर्धारित किया जाए। इसके अलावा परिवहन निगम आनी से जलोड़ी कोहिला के लिए 18 सीटर मिनी बस रूट शुरु किया जाए ताकि यात्रियों को अधिक किराया न देना पड़े।