रामपुर के सरपारा क्षेत्र में गांव चलो अभियान का किया आयोजन, क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत

रामपुर के सरपारा क्षेत्र में गांव चलो अभियान का किया आयोजन, क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत

आने वाला 2024 के चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है लोग : बृज लाल 

रामपुर बुशहर, 16 फरवरी

 गांव चलो अभियान के तहत वीरवार को सरपारा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रामपुर भाजपा मंडल गांव चलो अभियान के प्रभारी बृज लाल व अन्य कार्यकर्ता यहां पर पहुंचे जिन्होंने  ग्राम कैदार सरपारा के बूथ सुधा, कांधार, सरपार, सीकासेरी में पार्टी के पदाधिकारियों को मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे अवगत करवाया गया। सभी पार्टी के पदाधिकारी को हर गांव घर में जाकर योजनाओं बारे जानकारी दी गई। वहीं इस दौरान जो लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं उनसे वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी बृज लाल ने बताया कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव में जा रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं बारे जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में लोगों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोग केन्द्र सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं। और आने वाले लोकसभा चुनावों में फिर से हिमाचल प्रदेश से चारों सीटों पर भाजपा जिते और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में लोग देखना चाहते हैं। जिसको लेकर गांव चलो अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

इस अवसर पर रामपुर मंडल के प्रभारी जीवन चौहान  विशेष रूप से शामिल रहे, किशोर परमार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष,  दिनेश खमराल मीडिया प्रभारी व ग्राम केंद्र अध्यक्ष भी इस अभियान में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *