रामपुर बुशहर,15 जुलाई
पैंशनरज कल्याण संघ रामपुर की बैठक संघ के अध्यक्ष सुदामा मेहता की अध्यक्षता में आज मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संघ के मुख्य सलाहकार पद पर अमर सैंन रोल्टा का चयन किया गया। प्रभू लाल नेगी और भगवान दास गुप्ता को सलाहकार बनाया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुनः सुदामा राम मेहता को सौंपी गई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में वीर सिंह कपूर और मोहन लाल चुने गए। महासचिव का दायित्व कृष्ण कुमार को सौंपा गया, गोपाल मेहता संगठन सचिव, जबकि उप प्रधान पद पर तुलसी दास, राम सिंह चौहान, शशि बाला नेगी और प्रेम लता गुप्ता को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पालसरा और लेखा परीक्षक के रूप में बालक राम भंडारी का निर्वाचन हुआ।
प्रेस सचिव का दायित्व हुकम चंद और गोपाल ढूली को सौंपा गया। संगठन सचिव विजय पाल नेगी तथा कार्यालय सचिव के रूप में शाम लाल और दिलीप राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सहायक लेखापरीक्षक धर्म सैंन, संयुक्त सचिव दीपा कंसल और धर्म पाल, सह कोषाध्यक्ष धर्म सिंह बनाए गए।
सभी जोनों के अध्यक्ष और सचिव कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की साधारण सभा आगामी 8 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक का संचालन महासचिव कृष्ण कुमार ने किया और सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।