लालसा में नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी तक, भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

रामपुर बुशहर,18 दिसंबर मीनाक्षी 

रामपुर बुशहर क्षेत्र के लालसा गांव में लालसा स्थित नव निर्मित कोठी/मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 18 से 23 फरवरी  तक भव्य एवं मंगलमय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रामपुर बुशहर क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और कल्याण का प्रतीक माना जा रहा है।

माता मंगलाकाली जी एवं देवता साहिब दोगणू महाराज जी के परम पावन आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

18 फरवरी 2026 (बुधवार)

प्रातः 08:00 बजे – सर्वारम्भ एवं जल यात्रा

21 फरवरी 2026 (शनिवार)

पूर्वाह्न 11:00 बजे – जाईयों का स्वागत

अपराह्न 03:00 बजे – देवी-देवताओं का पावन आगमन एवं स्वागत

सायं 06:00 बजे – छमछण

22 फरवरी 2026 (रविवार)

प्रातः 10:00 बजे – शिखाफेर एवं कलश स्थापना

दोपहर 01:00 बजे – पूर्णाहुति

दोपहर 02:00 बजे – महाप्रसाद / भंडारा

23 फरवरी 2026 (सोमवार)

दोपहर 01:00 बजे – जाईयों एवं देवी-देवताओं की विदाई

दोपहर 02:00 बजे – पुरोहितों की विदाई

मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन किया है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन अवसर पर पधारकर देव दर्शन, आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं।

माता मंगलाकाली व देवता साहिब दोगणू मंदिर कमेटी, लालसा द्वारा इस आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *