रामपुर बुशहर,24 फरवरी मीनाक्षी
आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बताया गया है कि नाथपा बांध के रेडियल गेटों के रखरखाव का कार्य 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बांध से रेडियल गेटों के माध्यम से लगभग 170 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा।
प्रशासन के अनुसार पानी छोड़े जाने से सतलुज नदी का जलस्तर अचानक और काफी हद तक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे जाने, मछली पकड़ने, पशुओं को चराने या किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों, पर्यटकों और मजदूरों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि के दौरान नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। यह जानकारी नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 15 सौ मेगावाट प्रबंधन द्वारा जारी की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : नाथपा बांध।

