कुमारसैन, 2 मार्च मीनाक्षी
थाना कुमारसैन के अंतर्गत पुलिस चौकी सैंज की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 562 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 18/2026 2 मार्च को धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 मार्च को लगभग 11:30 बजे दिन में स0उ0नि0 विधा नंद, प्रभारी पुलिस चौकी सैंज, ने खुफिया सूचना के आधार पर बाया क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री गांधी राम, निवासी गांव व डाकघर हवाणा, तहसील व थाना घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), उम्र 47 वर्ष, के कब्जे से 562 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद की गई चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करने की अपील की है।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

