उप-प्रधान पद के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पठानिया ने निष्पक्ष सेवा का दिया भरोसा



1994 से चिकित्सा सेवा में सक्रिय, बिना वेतन पंचायत सेवा करने का किया संकल्प

पंचायत चुनावों के बीच उप-प्रधान पद के उम्मीदवार इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार पठानिया ने जनता के बीच अपनी प्राथमिकताएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 1994 से मेडिकल क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं और अब पंचायत स्तर पर भी निष्पक्ष और निस्वार्थ सेवा करना चाहते हैं।
डॉ. पठानिया ने स्पष्ट किया कि वे उप-प्रधान पद का चुनाव बिना किसी वेतन के सेवा भाव से लड़ रहे हैं। उनका उद्देश्य पंचायत में सभी वर्गों के लोगों के लिए समान रूप से कार्य करना और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है और वे चुनाव जीतते हैं, तो पंचायत में निष्पक्षता के साथ काम करेंगे तथा आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही, क्षेत्र में अच्छे विकास कार्य करवाने और जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता देंगे।
डॉ. पठानिया ने भरोसा दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *