9 दिनों की लगातार मेहनत के बाद निगुलसर क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य में अहम उपलब्धि, यातायात सुचारू होने की उम्मीद बढ़ी

रामपुर बुशहर,10 अप्रैल मीनाक्षी 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-05  के निगुलसर क्षेत्र में चल रहे वैकल्पिक मार्ग निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे करीब 200 फीट लंबे बैली ब्रिज के लॉन्चिंग नोज  को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

यह कार्य पिछले 9 दिनों से लगातार चल रहा था, जिसमें इंजीनियरों और श्रमिकों की टीम ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच दिन-रात मेहनत की। इस उपलब्धि के साथ अब पुल के मुख्य ढांचे को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि निगुलसर क्षेत्र में भूस्खलन और सड़क क्षति के कारण एन एच-05 बाधित हो गया था, जिसके चलते वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। बैली ब्रिज का यह चरण पूरा होने से अब जल्द ही यातायात बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने इस कार्य को बड़ी उपलब्धि बताते हुए टीम के प्रयासों की सराहना की है। क्षेत्र के लोगों को भी इस प्रगति से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि लंबे समय से आवागमन प्रभावित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *