NH-05 बारूबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर चिट्टा सहित गिरफ्तारकुमारसैन पुलिस की डिटेक्शन टीम ने 9 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की, वाहन भी जब्त

शिमला, 10 मई मीनाक्षी

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कुमारसैन की डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को डिटेक्शन टीम उपमंडल रामपुर NH-05 पर बारूबाग क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक वाहन को जांच के लिए रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्तियों के कब्जे से 9 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार (33) निवासी धलियार, जिला बिलासपुर, रोहित चौहान (31) निवासी बठारा, तहसील रामपुर तथा तुषार वर्मा (25) निवासी नवारू, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 32/2026 अधीन धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करेगी तथा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
जिला शिमला पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *