बधाल पंचायत में चार प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गएप्रधान, उप-प्रधान समेत दो वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित


रामपुर बुशहर, 11 मई मीनाक्षी

विकास खंड रामपुर की बधाल पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर सर्वसम्मति का माहौल देखने को मिला। पंचायत में प्रधान, उप-प्रधान तथा दो वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया है।
पंचायत से प्रधान पद पर किना सोनी, उप-प्रधान पद पर संजय चौहान, वार्ड नंबर 3 से निक्की नेगी तथा वार्ड नंबर 5 से प्रवीण खोश को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। प्रतिनिधियों के चयन के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बधाल पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों का चयन पंचायत में आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *