रामपुर बुशहर ,12 मई मीनाक्षी
झाकड़ी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर तेज रफ्तार के कारण एक कैंपर गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता की।
बताया जा रहा है कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और पहाड़ी मार्गों पर वाहन नियंत्रण खोना माना जा रहा है। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

