बाहली पंचायत के शौबिक कैथ ने माउंट कुन चोटी पर लहराया तिरंगा

7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी के पर्वतारोहण अभियान में NIM के इंस्ट्रक्टर के रूप में निभाई भूमिका

रामपुर बुशहर, 18 अगस्त मीनाक्षी 

बाहली पंचायत के गांव बहली नैहरा निवासी शौबिक कैथ ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी, लद्दाख की सुरू घाटी में आयोजित चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौबिक कैथ ने नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) के साथ इंस्ट्रक्टर के रूप में अभियान में भाग लिया।

माउंट कुन देश की प्रमुख ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल है और यहां पर्वतारोहण करना बेहद कठिन एवं चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस अभियान में शौबिक ने अपने साहस, अनुभव और पर्वतारोहण कौशल का परिचय दिया।

शौबिक कैथ की इस उपलब्धि से बाहली पंचायत और गांव बहली नैहरा में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। पहाड़ों की गोद में पले-बढ़े शौबिक ने अपनी मेहनत और हौसले से साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ बड़ी ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शौबिक कैथ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि शौबिक भविष्य में भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर बाहली पंचायत और हिमाचल का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *