झाकड़ी में 7 ग्राम चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

खील ढांक के समीप पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

रामपुर बुशहर, 20 अगस्त मीनाक्षी 

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झाकड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त  को पुलिस थाना झाकड़ी की टीम खील ढांक के समीप गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान नीमा दोरजे उर्फ विकास पुत्र बाबू तमांग, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 65/2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : पुलिस के साथ युवक।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *