बाल मजदूरों के पुनर्वास के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 10 जनवरीः उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में बाल मजदूरों के रेस्क्यू और पुनर्वास विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा बनाए गए बाल संरक्षण अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित जिला के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों से सीधा संवाद किया, ताकि धरातल पर उपेक्षित एवं निर्धन किशोरों को लाभ मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याणार्थ गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून के प्रावधानों एवं सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित समाज तक पहुंचना नितांत आवश्यक है तथा वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। आदित्य नेगी ने पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि केन्द्र एवं राज्य सरकार की समावेशी नीतियों का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंच सके और उनके अधिकार उन्हें मिल सके। अधिवक्ता हिमाचल उच्च न्यायालय कुसुम चौधरी ने बाल मजदूरों के संरक्षण एवं पुनर्वास अधिनियमों पर विस्तृत प्रकाश डाला और उपस्थित प्रतिभागियों के संशय दूर किए। पुलिस उप-अधीक्षक विजय कुमार ने पुलिस विभाग एवं किशोर न्याय इकाई के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और अतिव्यापी पर विस्तृत चर्चा की। जिला श्रम अधिकारी चन्द्रमणी शर्मा ने बाल मजदूर निषेध अधिनियम 1986 पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की और राज्य के प्रासंगिक कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने उपायुक्त के समक्ष विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवी संगठनों को जागरूक किए जाने वाली गतिविधियों पर जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पाॅल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभाग का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अमिता भारद्वाज, सदस्य रीता शर्मा, रमेश खाची व निधि चौहान उपस्थित थे।

View More बाल मजदूरों के पुनर्वास के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 10 जनवरीः उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में बाल मजदूरों के रेस्क्यू और पुनर्वास विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा बनाए गए बाल संरक्षण अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित जिला के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों से सीधा संवाद किया, ताकि धरातल पर उपेक्षित एवं निर्धन किशोरों को लाभ मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याणार्थ गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून के प्रावधानों एवं सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित समाज तक पहुंचना नितांत आवश्यक है तथा वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। आदित्य नेगी ने पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि केन्द्र एवं राज्य सरकार की समावेशी नीतियों का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंच सके और उनके अधिकार उन्हें मिल सके। अधिवक्ता हिमाचल उच्च न्यायालय कुसुम चौधरी ने बाल मजदूरों के संरक्षण एवं पुनर्वास अधिनियमों पर विस्तृत प्रकाश डाला और उपस्थित प्रतिभागियों के संशय दूर किए। पुलिस उप-अधीक्षक विजय कुमार ने पुलिस विभाग एवं किशोर न्याय इकाई के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और अतिव्यापी पर विस्तृत चर्चा की। जिला श्रम अधिकारी चन्द्रमणी शर्मा ने बाल मजदूर निषेध अधिनियम 1986 पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की और राज्य के प्रासंगिक कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने उपायुक्त के समक्ष विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवी संगठनों को जागरूक किए जाने वाली गतिविधियों पर जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पाॅल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभाग का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अमिता भारद्वाज, सदस्य रीता शर्मा, रमेश खाची व निधि चौहान उपस्थित थे।

मझोली में पुलिस ने पकड़ी 7 बोतल अवैध शराब, FIR दर्ज

मझोली में पुलिस ने पकड़ी 7 बोतल अवैध शराब, FIR दर्ज रामपुर के झाकड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति से 7 बोतल अवैध शराब बरामद की…

View More मझोली में पुलिस ने पकड़ी 7 बोतल अवैध शराब, FIR दर्ज

मेडिकल भत्ता एक हजार के बजाय पांच हजार मिले प्रति माह- बेष्टू,

मेडिकल भत्ता एक हजार के बजाय पांच हजार मिले प्रति माह- बेष्टू,  प्रदेश के सभी अस्पतालों में सेवानिवृत अर्धसैनिकों को‌ मिले मुफ्त उपचार,  रामपुर के…

View More मेडिकल भत्ता एक हजार के बजाय पांच हजार मिले प्रति माह- बेष्टू,

जीएसटी हटाने और विदेश से आनेे वाले सेब पर लगाएं 100 प्रतिशत आयात शुल्क

जीएसटी हटाने और विदेश से आनेे वाले सेब पर लगाएं 100 प्रतिशत आयात शुल्क सेब उत्पादक संघ ने प्रदेश सरकार को एसडीएम के माध्यम से…

View More जीएसटी हटाने और विदेश से आनेे वाले सेब पर लगाएं 100 प्रतिशत आयात शुल्क

सेफ फाउंडेशन एनजीओ ने बागवानों के लिए किया प्रुनिंग कैंप का आयोजन, 58 बागवान रहे मौजूद

रामपुर बुशहर, 10 जनवरी सेफ फाउंडेशन एनजीओ के सौजन्य से भंडारी ऑर्चर्ड सरहान में प्रुनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप मै 58 बागवानों…

View More सेफ फाउंडेशन एनजीओ ने बागवानों के लिए किया प्रुनिंग कैंप का आयोजन, 58 बागवान रहे मौजूद

पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों को स्वनियमन अपनाने की आवश्यकता: संजय गुप्ता शिमला, 9 जनवरीहिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) के अध्यक्ष संजय गुप्ता…

View More

सत्ता खोने की बौखलाहट छोड़कर संयम बरतें विपक्ष के नेता-नरेश चौहान प्रधान माड़िया सलाहकार मुख्यमंन्त्री

शिमला, 9 जनवरी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया)नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई में 5…

View More सत्ता खोने की बौखलाहट छोड़कर संयम बरतें विपक्ष के नेता-नरेश चौहान प्रधान माड़िया सलाहकार मुख्यमंन्त्री

मंत्रीमंडल के गठन पर आम आदमी को मंहगाई का तोहफा, डीजल के दामों में 3 रूपए तक की वृद्वि, भाजपा मंडल रामपुर ने कहा

रामपुर बुशहर, 9 जनवरी भाजपा मंडल रामपुर ने कहा कि मंत्रीमंडल के गठन पर प्रदेश सरकार ने आम आदमी को मंहगाई का तोहफा दिया है।…

View More मंत्रीमंडल के गठन पर आम आदमी को मंहगाई का तोहफा, डीजल के दामों में 3 रूपए तक की वृद्वि, भाजपा मंडल रामपुर ने कहा

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश न होने से सूखे के चलते जंगलों में आग हुई बेकाबू एक के बाद एक धू धू कर जलने लगे जंगल 

  रामपुर बुशहर, 9 जनवरी इन दिनों हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र के जंगलों में लगातार आग की घटनाएं सामने आने लगी है। आग बुझाने…

View More पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश न होने से सूखे के चलते जंगलों में आग हुई बेकाबू एक के बाद एक धू धू कर जलने लगे जंगल 

रफ्तार के शौकिन वाहन चालक अप्पर शिमला की सडक़ो पर जरा संभल कर चलाए वाहन

शिमला, 6 जनवरी रफ्तार के शौकिन वाहन चालक अप्पर शिमला की सडक़ो पर जरा संभल कर चलाए वाहन । अब यातायात नियमों की अवहेलना की…

View More रफ्तार के शौकिन वाहन चालक अप्पर शिमला की सडक़ो पर जरा संभल कर चलाए वाहन